Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Jamshedpur News: जुगसलाई के महादेव मंदिर में चोरी, 2 मिनट में तांबे का सांप और नल लेकर फरार हुआ चोर

Jamshedpur News: जमशेदपुर के जुगसलाई शिव घाट जाने वाले रास्ते पर स्थित मां विंध्वासिनी मंदिर से सटे श्रीश्री सितेश्वर महादेव मंदिर में बीती शाम एक शातिर चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शाम करीब 5 बजे, जब आसपास लोगों की आवाजाही थी, तभी चोर मंदिर में घुसा और शिवलिंग पर लगे तांबे के सांप तथा मंदिर में लगे पितल के नल को चुरा लिया। पूरी घटना महज दो मिनट में हुई और आरोपी आसानी से मौके से फरार हो गया। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है।

सुबह पूजा के दौरान खुला चोरी का राज, CCTV में कैद हुई वारदात
घटना का खुलासा अगले दिन सुबह हुआ, जब मंदिर के पुजारी पूजा करने पहुंचे। सामान गायब देखकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें चोर की करतूत सामने आ गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जुगसलाई क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी इसी तरह की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर प्रबंधन द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से करने की तैयारी की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !