Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Jharkhand News: झारखंड राज्यसभा चुनाव में वोटिंग खत्म अब शुरू हो गई है गिनती

Jharkhand News: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए चल रही सियासी जंग अब अंतिम दौर में पहुंच गई है. विधानसभा में सभी 81 विधायकों के मतदान के बाद अब वोटों की गिनती शुरू हो गई है. कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि दिल्ली की रेस में झारखंड से राज्यसभा जाने वाले दो चेहरे कौन होंगे.

इस बार चुनाव में तीन उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. सत्ताधारी गठबंधन की ओर से झामुमो के बैजनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा मैदान में हैं, जबकि एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है.

अब सबकी नजरें मतगणना केंद्र पर टिकी हैं. संख्या बल, राजनीतिक दावों और क्रॉस वोटिंग की अटकलों के बीच आने वाला परिणाम झारखंड की सियासत की नई तस्वीर पेश करेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !