Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Ranchi News : चाईबासा कोषागार से अवैध वेतन निकासी मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

Ranchi News : चाईबासा कोषागार से अवैध वेतन निकासी मामले में आरोपी देवनारायण मुर्मू, सरकार हेम्ब्रम और अरुण कुमार मार्डी को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीआईडी के विशेष न्यायाधीश कुलदीप की अदालत ने गुरुवार को तीनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पहले फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे बाद में सुनाया गया। 


सीआईडी ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच फिलहाल जारी है और जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क की भूमिका की पड़ताल कर रही है। 

नौ वर्षों में 26.21 लाख रुपये की अवैध निकासी का आरोप

जांच के अनुसार वर्ष 2017 से 2025 के बीच पुलिस विभाग के खाते से लगभग 26.21 लाख रुपये पांच अलग-अलग बैंक खातों में अवैध रूप से ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि लंबित वेतन, पेंशन और अन्य मदों के नाम पर राशि निकाली गई। देवनारायण मुर्मू इस अवधि में लेखा शाखा में कार्यरत थे और पुलिस विभाग में वर्ष 2009 में नियुक्त हुए थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !