Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Ranchi Breaking: RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले का आरोपी हाजत से फरार, मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल

Ranchi Breaking: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर पेट्रोल बम हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने की हाजत में रखा था. इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर हाजत से फरार हो गया.

आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी. पीछा करते हुए पुलिस आरोपी तक मांडर इलाके में पहुंची. पुलिस के अनुसार, पकड़ने की कोशिश के दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और फायरिंग शुरू कर दी.

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को गोली लग गई. घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार होने की परिस्थितियों के साथ-साथ आरोपी के आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है. आरएसएस कार्यालय पर हुए हमले के मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !