Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Dhanbad News : धनबाद थाना परिसर में बनेगा छह मंजिला अत्याधुनिक भवन, एक ही छत के नीचे संचालित होंगे पांच थाने

Dhanbad News : धनबाद पुलिस प्रशासन अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। धनबाद थाना परिसर में जी+6 (ग्राउंड प्लस छह मंजिला) आधुनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीन का चिह्नीकरण कर लिया गया है। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


एक ही भवन में संचालित होंगे पांच थाने

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना को करीब डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए भवन में महिला थाना, ट्रैफिक थाना सहित कुल पांच थानों का संचालन एक ही परिसर से किया जाएगा। इससे पुलिस व्यवस्था अधिक सुगम और नागरिकों के लिए सुविधाजनक होगी।

थाना परिसर के सामने विकसित होगा पार्क, आधुनिक पुलिसिंग को मिलेगा बढ़ावा

परियोजना के तहत थाना परिसर के सामने एक आकर्षक पार्क भी विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ आम लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा मिलेगी। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस पहल से नागरिकों को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

एसएसपी ने कहा कि धनबाद पुलिस की कार्यप्रणाली को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नए भवन के निर्माण से विभिन्न थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और पुलिसिंग की गुणवत्ता के साथ आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं में भी सुधार होगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !