Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Jamshedpur News : उलीडीह गोलीकांड का खुलासा: नशे के दौरान पैसों के विवाद में चली गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News : उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-4 स्थित खड़िया बस्ती में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में गंभीर रूप से घायल राजनगर निवासी 21 वर्षीय देवदास गोप उर्फ देव का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।


पुलिस के अनुसार, 16 जून की रात करीब 11 बजे एमजीएम थाना को गोली लगने से घायल युवक के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में घटनास्थल स्पष्ट नहीं होने के कारण एमजीएम थाना और उलीडीह ओपी पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में जांच शुरू की। बाद में पुष्टि हुई कि घटना उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-4 स्थित खड़िया बस्ती में हुई थी।

नशे के दौरान पैसों के लेन-देन पर हुआ विवाद, पिस्टल से मार दी गोली

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण (प्रभार में नगर) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने वाले नीरज प्रधान और देवाशीष प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि घटना के समय सभी लोग नीरज प्रधान के घर पर बैठकर नशा कर रहे थे। इसी दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नीरज प्रधान ने अपने पास रखी पिस्टल से देवदास गोप पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हथियार बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

गोली लगने के बाद नीरज प्रधान और देवाशीष प्रधान घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से निकलने की कोशिश के दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। उनकी निशानदेही पर घटनास्थल की पुष्टि की गई और घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई।

पुलिस ने इस मामले में नीरज प्रधान, देवाशीष प्रधान और शिवा गौड़ा को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बरामद हथियार के स्रोत और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !