Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Chatra News : चतरा में 17 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, हुंडई कार भी जब्त

Chatra News : चतरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के हरहद गांव निवासी सोनू कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हुंडई कार भी जब्त कर ली है। मामले की जानकारी सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने दी।


वाहन जांच के दौरान पकड़ी गई शराब की खेप, तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा से अवैध शराब की बड़ी खेप बिहार भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर विशेष पुलिस टीम का गठन कर चतरा-गया मुख्य मार्ग स्थित संघरी घाटी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध हुंडई कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 17 पेटियों में छिपाकर रखी गई 408 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। मौके से चालक सोनू कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब की खेप बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इस तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जब्त शराब और वाहन को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !