Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

MGNREGA Employees Strike : झारखंड में मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन तेज, 101वें दिन आमरण अनशन की शुरुआत

MGNREGA Employees Strike : झारखंड में मनरेगा कर्मियों का आंदोलन लगातार लंबा होता जा रहा है. झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को 101वें दिन में पहुंच गई. राजभवन के पास आयोजित महाधरना में कोल्हान प्रमंडल समेत राज्य के अलग अलग जिलों से पहुंचे बड़ी संख्या में कर्मियों ने हिस्सा लिया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10 कर्मचारियों ने आमरण अनशन भी शुरू कर दिया.
मानदेय से लेकर अनुकंपा नियुक्ति तक कई मांगों को लेकर जारी है आंदोलन
संघ का कहना है कि ग्रेड पे के आधार पर मानदेय तय करने, कार्यरत कर्मियों के समायोजन, दिवंगत 156 मनरेगा कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा देने और आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति समेत कई लंबित मांगों के समाधान के लिए आंदोलन किया जा रहा है. संगठन के नेताओं का आरोप है कि लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है.


सरकार को चेतावनी, 19 जून को बनाई जाएगी मानव श्रृंखला
संघ ने सरकार से जल्द बातचीत कर मांगों का समाधान निकालने की अपील की है. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो 19 जून को धरना स्थल से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी. इसके बाद भी मांगों पर निर्णय नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.


आमरण अनशन पर बैठे कर्मियों में शशि महतो, सुरेंद्र प्रसाद, दिलीप पासवान, अब्दुल कलाम आजाद, लखन मुंडा, बालेश्वर रविदास, संतोष कुमार त्यागी, सोनेलाल हेम्ब्रम, दिगंबर झा और शंभू गोप शामिल हैं. वहीं आंदोलन में अनिरुद्ध पांडेय, यासीन अंसारी, विकास पांडेय, शंकर सत्पथी, रोहित ठाकुर, नन्हे परवेज, महेंद्र प्रसाद और फिरोज अहमद समेत बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी मौजूद रहे.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !