Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Palamu News: मेरा बेटा ढूंढ दीजिए साहब! तीन साल से बेटे की तलाश में भटक रही वृद्ध मां, चैनपुर थाने पहुंचकर लगाई बेटे को खोजने की गुहार

Palamu: चैनपुर प्रखंड के नरसिंहपुर पथरा गांव की रहने वाली वृद्ध महिला सुंदरकली देवी अपने लापता बेटे की तलाश में पिछले तीन वर्षों से परेशान हैं। पति के निधन के बाद जिस बेटे के सहारे उन्होंने जीवन की उम्मीद बांध रखी थी, वह वर्ष 2023 में अचानक घर से गायब हो गया। तब से लेकर आज तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार, सुंदरकली देवी के 35 वर्षीय पुत्र चंद्रबोस कुमार रवि रहस्यमय परिस्थितियों में घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे। बेटे के लापता होने के बाद मां ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की, लेकिन सभी प्रयास बेनतीजा साबित हुए। समय बीतने के साथ मां की चिंता और बढ़ती गई।

थाने पहुंचकर मांगी पुलिस से मदद
आखिरकार निराश और परेशान बुजुर्ग महिला ने एक बार फिर चैनपुर थाना का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने लिखित आवेदन देकर पुलिस से बेटे की तलाश तेज करने की मांग की है। महिला ने पुलिस को अपने बेटे की तस्वीर, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं, ताकि खोज अभियान में सहायता मिल सके। गांव के लोगों का कहना है कि सुंदरकली देवी बेहद गरीब और असहाय हैं। पति की मृत्यु के बाद उनका जीवन पूरी तरह बेटे पर निर्भर था। बेटे के गायब होने के बाद से वह मानसिक और आर्थिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना कर रही हैं। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और युवक की खोज के लिए विशेष प्रयास करने की मांग की है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उनका जीवन अब केवल बेटे की वापसी की उम्मीद पर टिका है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हाथ जोड़कर अपील की है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए खोजबीन में तेजी लाई जाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !