Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Seraikela News: कपाली ओपी को मिला नया थाना प्रभारी, अविनाश कुमार ने संभाली कमान

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अविनाश कुमार को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने मंगलवार देर रात कपाली ओपी पहुंचकर पदभार ग्रहण किया और थाना की कमान संभाल ली। बता दें कि कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की एक आदिवासी युवती के साथ कथित मारपीट और बल प्रयोग के आरोपों की जांच के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी धीरंजन कुमार, मो. मुकलेश्वर रहमान तथा महिला आरक्षी कंचन को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस विभाग ने अविनाश कुमार को कपाली ओपी का नया प्रभारी बनाया है।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर रहेगा फोकस
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ाने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। नए थाना प्रभारी से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और प्रभावी प्रशासनिक कार्यशैली की अपेक्षा की जा रही है। कपाली क्षेत्र के लोगों ने नए थाना प्रभारी के पदस्थापन का स्वागत किया है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि अविनाश कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !