Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Ranchi News : होल्डिंग टैक्स जमा करने का आखिरी मौका, 30 जून तक भुगतान पर 10% तक की छूट

Ranchi News : रांची नगर निगम ने शहर के होल्डिंग टैक्सदाताओं को बड़ी राहत देते हुए 30 जून तक एकमुश्त भुगतान पर 10 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स संग्रहण अभियान के तहत करदाताओं से समय सीमा के भीतर भुगतान करने की अपील की गई है।


ऑनलाइन भुगतान पर सबसे अधिक लाभ

नगर निगम के अनुसार, 30 जून से पहले ऑनलाइन माध्यम से होल्डिंग टैक्स जमा करने पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। करदाता नगर निगम की वेबसाइट, स्मार्ट रांची ऐप और ‘आरएमसी पेमेंट मित्र’ व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं।

विशेष श्रेणियों को अतिरिक्त छूट

वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर और सशस्त्र बलों से जुड़े करदाताओं को निर्धारित शर्तों के तहत अतिरिक्त 5 प्रतिशत छूट का भी प्रावधान किया गया है। वहीं जन सुविधा केंद्रों और अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से भुगतान करने पर भी अलग-अलग दरों से रियायत उपलब्ध है।

नगर निगम ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक करोड़ों रुपये का होल्डिंग टैक्स संग्रह किया जा चुका है और 30 जून तक संग्रहण लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर कर जमा कर छूट का लाभ उठाएं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !