Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की रणनीति तेज, राजद कार्यालय में जुटे इंडिया गठबंधन के नेता

Jharkhand Politics: झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की जीत सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को रांची स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के नेताओं और विधायकों की अहम बैठक हुई. बैठक में चुनावी रणनीति, गठबंधन की एकजुटता और मतदान को लेकर तैयारियों पर मंथन किया गया.

बैठक में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के अलावा झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह समेत कांग्रेस और महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. सभी नेताओं ने राज्यसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को मजबूत समर्थन दिलाने को लेकर चर्चा की.

बैठक के बाद मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती और बेहतर तालमेल के साथ चुनाव मैदान में है. उन्होंने दावा किया कि गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है और सभी विधायक एकजुट होकर चुनाव में उतरेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड के हित और जनता से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए गठबंधन आगे बढ़ रहा है.

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी उम्मीदवार की राजनीतिक प्रतिबद्धता पर सवाल हैं, जबकि इंडिया गठबंधन साझा विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर एकजुट है. उन्होंने विश्वास जताया कि गठबंधन के दोनों प्रत्याशी चुनाव में जीत हासिल करेंगे.

बैठक में मौजूद अन्य नेताओं ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन दोहराया और कहा कि चुनाव तक सभी विधायक और संगठन के लोग पूरी सक्रियता से काम करेंगे. नेताओं ने मतदान के दिन तक बेहतर समन्वय बनाए रखने का संकल्प लिया.

इस मौके पर राजद प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय सिंह यादव, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव समेत कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !