Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

CJP FOUNDER: CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में हंगामा

CJP FOUNDER: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को एक युवक ने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. देखते ही देखते प्रदर्शन स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और कुछ देर के लिए हंगामे का माहौल पैदा हो गया.


भीड़ में मोबाइल चोरी की भी शिकायतें

हंगामे के बीच कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत की. स्थिति को देखते हुए मंच से बार-बार लोगों को अपने मोबाइल और अन्य कीमती सामान सुरक्षित रखने की अपील की गई. आयोजकों की ओर से सार्वजनिक घोषणा कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया.

घटना से प्रदर्शन की व्यवस्था पर उठे सवाल
थप्पड़कांड, उसके बाद हुई मारपीट और मोबाइल चोरी की घटनाओं ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल घटना को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. यदि पुलिस में शिकायत दर्ज होती है तो मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !