Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

Jharkhand News: बिजली के हाईटेंशन तार से झुलसे 7 साल के प्रिंस से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बेहतर इलाज का दिया निर्देश

Jharkhand News: बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे 7 वर्षीय प्रिंस ठाकुर का हाल जानने सोमवार को मंत्री दीपिका पांडेय सिंह रांची के देवकमल अस्पताल पहुंचीं. महागामा निवासी गुंजन कुमार के बेटे प्रिंस का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

अस्पताल पहुंचकर मंत्री ने डॉक्टरों से बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति और चल रहे इलाज की जानकारी ली. उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि प्रिंस के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और उसे सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.

मंत्री ने प्रिंस के परिजनों से भी मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पूरे मामले पर नजर रख रही है और बच्चे के बेहतर इलाज के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा.

बताया गया कि कुछ दिन पहले बिजली के तार की चपेट में आने से प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया था. शुरुआती इलाज के लिए उसे बोकारो ले जाया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर किया गया. फिलहाल देवकमल अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !