Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

IND A Vs SL A: संकट में टीम इंडिया के लिए ढाल बने सूर्यांश-विपराज, श्रीलंका के सामने रखा 265 रन का स्कोर

IND A Vs SL A: भारत ए की टीम श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में 49.2 ओवर में 265 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी श्रीलंका ए ने भारतीय बल्लेबाजों को शुरुआत से ही दबाव में रखा। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह टीम को मजबूत शुरुआत देने में नाकाम रहे।

टॉप ऑर्डर फ्लॉप, संकट में फंसी टीम इंडिया ए
शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद भारतीय पारी बिखरती नजर आई। 25 ओवर के भीतर ही टीम का स्कोर 125 रन पर 6 विकेट हो गया, जबकि 147 रन तक पहुंचते-पहुंचते सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। लगातार विकेट गिरने से भारत ए बड़े संकट में घिर गई थी।

शेडगे-निगम की जुझारू साझेदारी ने बदला मैच का रंग
मुश्किल परिस्थितियों में सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने निचले क्रम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सूर्यांश शेडगे ने 66 गेंदों पर 72 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे, जबकि विप्रज निगम ने 51 रन की उपयोगी पारी खेली। श्रीलंका ए की ओर से मोहम्मद शिराज और विजयकांत ने 3-3 विकेट झटके।

अब गेंदबाजों पर जीत की जिम्मेदारी, 266 रन का लक्ष्य
भारत ए ने श्रीलंका ए के सामने 266 रन का लक्ष्य रखा है। अब मुकाबला भारतीय गेंदबाजों के हाथ में है। पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम को 4 रन से हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में तिलक वर्मा की अगुवाई वाली टीम इस बार वही गलती दोहराने से बचना चाहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !