Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

Noida Jewar International Airport: जेवर से उड़ी विकास की उड़ान, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुरू हुई कमर्शियल सेवाएं

Noida Jewar International Airport: उत्तर प्रदेश के लिए 15 जून का दिन ऐतिहासिक बन गया। जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से आधिकारिक तौर पर कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत हो गई। इसके साथ ही उत्तरी भारत के हवाई संपर्क को नई मजबूती मिली है और दिल्ली-एनसीआर को दूसरा बड़ा एयरपोर्ट मिल गया है।

इंडिगो बनी पहली एयरलाइन, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन इंडिगो बनी। एयरलाइन की पहली निर्धारित उड़ान 6E-2278 लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जेवर पहुंची। इसके बाद यही विमान बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ, जिससे एयरपोर्ट के नियमित संचालन की औपचारिक शुरुआत हुई।

16 से अधिक शहरों को मिलेगा सीधा हवाई संपर्क
इंडिगो ने घोषणा की है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के 16 से अधिक शहरों से सीधे जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को दिल्ली-एनसीआर के लिए एक नया और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा, वहीं क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

किसानों के लिए खास उड़ान, सीएम योगी से करेंगे मुलाकात
एयरपोर्ट के उद्घाटन अवसर पर लखनऊ के लिए एक विशेष उड़ान भी संचालित की गई। इस फ्लाइट में वे किसान शामिल थे जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी। किसान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे, जिससे इस परियोजना से जुड़े लोगों को सम्मान देने का संदेश गया।

एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब बनेगा जेवर एयरपोर्ट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए अमृतसर, जोधपुर, बरेली, भोपाल, जयपुर, धर्मशाला, चंडीगढ़, जम्मू, किशनगढ़ और पंतनगर सहित कई शहरों के बीच वन-स्टॉप कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। इंडिगो के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर आलोक सिंह ने कहा कि यह भारत की विमानन यात्रा में नया अध्याय है। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित यह एयरपोर्ट भविष्य में एक प्रमुख एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !