Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

Jharkhand News: रामगढ़ में कोयला उत्खनन के दौरान हुए हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिले बाबूलाल मरांडी, बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई

Jharkhand: रामगढ़ जिले के अरगड्डा क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान हुई दर्दनाक घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को प्रभावित इलाके पहुंचे। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।मरांडी ने मृतक मजदूर देवा बेदिया, डबलू बेदिया, किशोर रवानी और आशीष घटवार के परिजनों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने परिवारों की समस्याएं सुनीं और कहा कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने हादसे में हुई मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया।

घटना को लेकर जताई नाराजगी
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं बल्कि व्यवस्था की गंभीर विफलता का परिणाम है। उनका आरोप था कि बंद खदानों में लगातार अवैध गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग और जिम्मेदार एजेंसियां इसे रोकने में असफल रही हैं। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उन्हें बताया गया कि रोजगार और आजीविका के सीमित साधनों के कारण कई लोग जोखिम भरे काम करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा और रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
मरांडी ने कहा कि बंद खदानों की निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करना संबंधित संस्थाओं और प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद यदि ऐसे स्थानों पर अवैध खनन जारी है, तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने राज्य सरकार से मामले की न्यायिक या उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

परिजनों को राहत देने की मांग
मरांडी ने सरकार और संबंधित एजेंसियों से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता, पुनर्वास और रोजगार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि प्रभावित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में सहारा मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !