Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

Ranchi News: डोरंडा कॉलेज में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन शुरू, चांसलर पोर्टल से कर सकेंगे आवेदन

Ranchi News: डोरंडा कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों (UG) में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक विद्यार्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कॉलेज प्रशासन ने विभिन्न विषयों में उपलब्ध सीटों का विवरण जारी किया है. कला एवं मानविकी संकाय में कई विषयों में नामांकन लिया जाएगा.

इन विषयों में उपलब्ध हैं सीटें
हिंदी और अंग्रेजी विषय में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं. वहीं इतिहास और राजनीति विज्ञान में सबसे अधिक 180-180 सीटों पर विद्यार्थियों का नामांकन होगा.

मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र और उर्दू विषय में 60-60 सीटें उपलब्ध हैं. अर्थशास्त्र में 120 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा, जबकि समाजशास्त्र में 60 सीटें निर्धारित हैं.

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के अंतर्गत मुंडारी, कुड़ुख और नागपुरी विषयों में भी 60-60 सीटों पर नामांकन होगा. संस्कृत विषय के लिए भी 60 सीटें रखी गई हैं. कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !