Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

Ranchi News: रिम्स के पीछे तालाब में तैरता मिला शव, युवक की पहचान में जुटी पुलिस

Ranchi News: राजधानी रांची में रविवार को दो अलग-अलग जगहों से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. धुर्वा क्षेत्र में मिले शव की पहचान कर ली गई है, वहीं बरियातू थाना क्षेत्र में रिम्स के पीछे स्थित तालाब से एक युवक का अज्ञात शव बरामद किया गया है.

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में एक शव को तैरता हुआ देखा. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बरियातू थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला.

आसपास के लोगों से की गई पूछताछ
पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है. मृतक की उम्र और मौत के कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !