Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

Jamshedpur News: सोनारी से 14 वर्षीय किशोर लापता, सुबह से निकला था घर से, देर रात तक नहीं लौटा

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार किशोर शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिवार ने सोनारी थाना में गुमशुदगी की सूचना दी है। मलखान कॉलोनी, बालीचेला स्कूल के पास रहने वाले शंकर गोप ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनका पुत्र जीत गोप बिना किसी को बताए घर से निकल गया। परिवार का कहना है कि वह घर से लगभग 30 हजार रुपये नकद लेकर गया है। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बताया जा रहा है, जिससे परिजन काफी चिंतित हैं।

किशोर का हुलिया
लापता किशोर जीत गोप की उम्र लगभग 14 वर्ष बताई गई है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 10 इंच, रंग गोरा है। घर से निकलते समय उसने नीले रंग की जींस और नीले रंग के जूते पहन रखे थे। वह हिंदी और ओड़िया भाषा बोलता है। सोनारी थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तत्काल सोनारी थाना अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !