Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

Jamshedpur News: समर कैंप 2026 का आगाज, 80 बच्चों ने किया टाटा जू का भ्रमण

Jamshedpur: नेचुरल स्माइल फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय समर कैंप-2026 का शुभारंभ शनिवार को टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) में बच्चों के विशेष भ्रमण कार्यक्रम के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में करीब 80 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर प्राप्त किया। समर कैंप में जमशेदपुर के मानगो, किटाडीह, नीलडीह, धातकीडीह, परसूडीह समेत विभिन्न क्षेत्रों से बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने जू में मौजूद विभिन्न पशु-पक्षियों और वन्यजीवों के बारे में जानकारी हासिल की तथा प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के महत्व को समझा।

क्विज और मनोरंजक गतिविधियों में दिखा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए फन एक्टिविटी, जू क्विज और कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने बढ़-चढ़कर इनमें भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दी। नेचुरल स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक राज गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित बच्चों को ऐसे अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे उनका मानसिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही संस्था की सबसे बड़ी प्रेरणा है और इसी उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

स्वयंसेवकों ने निभाई अहम भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के सदस्य प्रवीण कुमार, सौरव, मिथलेश, अरविंद, संजीव, ममता, नीलम, उमा, श्रुति सहित अन्य स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने बच्चों की सुरक्षा, मार्गदर्शन और गतिविधियों के संचालन में सक्रिय योगदान दिया। फाउंडेशन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले अभिभावकों, स्वयंसेवकों और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क प्रबंधन के प्रति आभार जताया। समर कैंप का दूसरा दिन 14 जून 2026 को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर स्विमिंग पूल में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बच्चों के लिए स्विमिंग सेशन, पुरस्कार वितरण, सहभागिता प्रमाण पत्र और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !