Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-13

Seraikela News: सरायकेला के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में देर रात तोड़फोड़, सुरक्षा ग्रिल तोड़कर परिसर में घुसे असामाजिक तत्व, सामानों को पहुंचाया नुकसान

Seraikela: नगर के बीचों-बीच स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में शुक्रवार देर रात तोड़फोड़ की घटना सामने आने से विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने विद्यालय की बाहरी ग्रिल को क्षतिग्रस्त कर परिसर में प्रवेश किया और अंदर रखे कई सामानों को नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिलने पर विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने तत्काल इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

ग्रिल तोड़कर परिसर में घुसे शरारती तत्व
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, असामाजिक तत्वों ने विद्यालय की सुरक्षा ग्रिल को नुकसान पहुंचाकर परिसर में प्रवेश किया। इसके बाद विद्यालय के भीतर रखे सामानों के साथ तोड़फोड़ की गई। हालांकि घटना में कितने सामान क्षतिग्रस्त हुए हैं और नुकसान की वास्तविक राशि कितनी है, इसका आकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय के समीप स्थित बस स्टैंड चौक क्षेत्र में शाम होते ही कुछ लोग खुलेआम मदिरापान करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में कुछ युवकों ने विद्यालय परिसर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया होगा। वहीं थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है की विद्यालय के पास कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे इसी दौरान बच्चो का बॉल विद्याल परिसर में चल गया जिसे निकालने के लिए बच्चे विद्यालय में घुसे थे.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !