Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Jharkhand News: विधानसभा में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के आदित्य साहू, स्पीकर से FIR दर्ज कराने की मांग

Jharkhand News: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में सियासी घमासान तेज हो गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने विधानसभा परिसर में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन को गंभीर मामला बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है.

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर में अशांति का माहौल बनाने की कोशिश की और राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया.

हार की आशंका से कांग्रेस कर रही दबाव की राजनीति: भाजपा
आदित्य साहू ने कहा कि संभावित हार की आशंका से कांग्रेस बौखला गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता निर्वाची पदाधिकारी पर दबाव बनाने, हंगामा करने और संवैधानिक प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया नियमों के तहत चल रही है, इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की भावना के खिलाफ है.

संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं होने का आरोप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को न लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा है और न ही संवैधानिक संस्थाओं पर. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अपील की कि जो लोग चुनावी प्रक्रिया में व्यवधान डालने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने सवाल उठाया कि जब रिटर्निंग ऑफिसर नियमों के अनुसार प्रक्रिया चला रहे हैं, तो कांग्रेस दबाव की राजनीति क्यों कर रही है.

कांग्रेस पर लगाया पुरानी कार्यशैली अपनाने का आरोप
आदित्य साहू ने कांग्रेस पर खरीद-फरोख्त और दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड के स्थानीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर ऐसे उम्मीदवार को आगे किया है, जिसका राज्य से सीधा जुड़ाव नहीं है.
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उन्हें विधानसभा के बाहर रोक दिया गया, जबकि कांग्रेस नेताओं को परिसर के अंदर प्रदर्शन की अनुमति मिली.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !