Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Sushmita Dev Resignation: TMC को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव के इस्तीफे की खबर, लगातार टूट से बढ़ी सियासी हलचल

Sushmita Dev Resignation: तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक के बाद एक झटके लगने की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा घटनाक्रम में राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव के पार्टी से इस्तीफा देने की सूचना है। इससे पहले सांसद सुखेंदु शेखर रे ने भी राज्यसभा और पार्टी दोनों से दूरी बना ली थी, जिससे संगठन के भीतर हलचल तेज हो गई है।

टीएमसी में बढ़ी हलचल, लगातार इस्तीफों से संसदीय दल में टूट की अटकलें तेज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुष्मिता देव ने इस्तीफा दे दिया है। वह साल 2021 में कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुई थीं। कांग्रेस में वह लंबे समय तक सक्रिय रहीं और राहुल गांधी व सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में गिनी जाती थीं।

लगातार हो रहे इन इस्तीफों और अलगाव की खबरों के बीच टीएमसी के संसदीय दल में संभावित टूट को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे पार्टी के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !