Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-17

MLA Samir Mohanty Met CM Hemant Soren: विधायक समीर मोहंती ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की

MLA Samir Mohanty Met CM Hemant Soren: विधायक समीर मोहंती ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में विधायक ने बहरागोड़ा को अनुमंडल बनाने की दिशा में त्वरित पहल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक स्थिति और जनसंख्या को देखते हुए यह निर्णय आवश्यक और समय अनुकूल है, जिससे स्थानीय लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर ना जाना पड़े।
विधायक ने राज्य सरकार की मईयां सम्मान योजना को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने इस योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया और इसके प्रभाव को और व्यापक बनाने पर जोर दिया।
विधायक ने बहरागोड़ा कॉलेज में आधारभूत संरचनाओं के विकास की मांग की। उन्होंने कॉलेज में कम्युनिटी हॉल, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम आदि जैसी आवश्यक सुविधाओं के निर्माण की आवश्यकता जताई, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कालापाथर और सरडीहा पंचायत में निर्मित देशबंधु सिंचाई नहर का शीघ्र जीर्णोद्धार कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह नहर वर्षों से उपेक्षित है और उसके पूर्ण निर्माण से हजारों किसानों की सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी।
विधायक समीर मोहंती ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बहरागोड़ा को अनुमंडल बनाने, मईयां सम्मान योजना को और व्यापक बनाने, बहरागोड़ा कॉलेज में आधारभूत संरचनाओं के विकास और देशबंधु सिंचाई नहर के जीर्णोद्धार की मांग की। मुख्यमंत्री ने विधायक की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !