Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Jamshedpur Murder : पति ने की पत्नी की हत्या, सिर पर खलबट्टे से वार कर उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में सनसनी

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरियाबेड़ा स्थित धर्माबांधा में मंगलवार देर रात घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बापी मंडल ने अपनी पत्नी गीता मंडल (40) के सिर पर खलबट्टे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गीता को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी पति बापी मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बापी मंडल डिमना रोड क्षेत्र में एक होटल संचालित करता है। बताया जाता है कि बापी और गीता दोनों की यह दूसरी शादी थी। बापी के दो बच्चे हैं, जबकि गीता भी अपने पूर्व पति से अलग रह रही थी।


पुलिस को दिए गए बयान में बापी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से गीता की बारीडीह निवासी एक युवक से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इस संबंध में पहले भी कई बार दोनों के बीच कहासुनी हुई थी और मामला उलीडीह थाना तक पहुंचा था, जहां समझौता करा दिया गया था। मंगलवार रात इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में आकर बापी ने खलबट्टे से गीता के सिर पर वार कर दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !