Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-09

Jharkhand News: झारखंड कैडर के IPS अधिकारियों के लिए गेल में सुरक्षा सलाहकार बनने का मौका, डीआईजी रैंक तक के अफसर कर सकेंगे आवेदन

Jharkhand News: झारखंड कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल (GAIL) में सुरक्षा सलाहकार के पद पर काम करने का अवसर मिला है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को पत्र भेजकर पात्र और इच्छुक अधिकारियों से आवेदन मांगे हैं.

गृह मंत्रालय के पत्र के अनुसार इस पद के लिए केवल डीआईजी रैंक के अधिकारी आवेदन कर सकेंगे. इच्छुक अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत एक महीने के भीतर अपना आवेदन भेजना होगा.

गेल में सुरक्षा सलाहकार का यह पद ई-8 ग्रेड (सीजीएम स्तर) का होगा. नियुक्ति शुरुआती तौर पर तीन साल की अवधि के लिए की जाएगी. इस पद का वेतनमान 1.20 लाख रुपये से 2.80 लाख रुपये तक निर्धारित है.

नियमों के अनुसार किसी सरकारी अधिकारी के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) में प्रतिनियुक्ति पर जाने की स्थिति में उन्हें अपने मूल विभाग के नियमों के अनुसार वेतन और अन्य सुविधाएं मिलती रहेंगी. ऐसे अधिकारी गेल के वेतनमान का विकल्प नहीं चुन पाएंगे.

गौरतलब है कि गेल देश की प्रमुख ऊर्जा कंपनियों में शामिल है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनुभवी पुलिस अधिकारियों की सेवाएं लेने की प्रक्रिया चला रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !