Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

Chandil Crime News: चार साल से फरार रंगदारी का आरोपी गिरफ्तार, कपाली पुलिस ने भेजा जेल

Chandil Crime News: चांडिल के कपाली ओपी पुलिस ने रंगदारी और मारपीट के मामले में चार साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस्लामनगर, कपाली निवासी मो. फिरोज आलम के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चांडिल थाना में दिनांक 18 अगस्त 2022 को मामला दर्ज किया गया था. आरोप है कि हासाडुंगरी स्थित ईंट भट्ठा के पास वादी जाकिर हुसैन के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट करने के साथ रंगदारी की मांग की गई थी.

घटना के बाद से मो. फिरोज आलम लगातार फरार चल रहा था. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. इसी दौरान कपाली ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने क्षेत्र में पहुंचा हुआ है.

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश मिलने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !