Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-17

Ranchi Traffic Police: रांची पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, अब खुलकर करें ट्रैफिक संबंधी समस्याओं की शिकायत

Ranchi News: राजधानी रांची में अब आम नागरिक आसानी से ट्रैफिक संबंधी किसी भी समस्या की शिकायत कर सकते हैं. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दे सकते हैं. इससे संबंधित एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. अगर आपको रांची में ट्रैफिक संबंधी कोई भी समस्या होती है तो, आप हेल्पलाइन नंबर 8987790601 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिये उसकी शिकायत कर सकते हैं.

ट्रैफिक वॉलेंटियर बनना है तो करें ये काम

डीआइजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर रांची पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 8987790601 जारी किया है. आमलोग इस हेल्पलाइन नंबर की सहायता से आसानी से ट्रैफिक संबंधी समस्या, शिकायत और समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं. इस अलावा एक खास काम के लिए भी आप इस नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ट्रैफिक वॉलेंटियर बनने के लिए इच्छुक व्यक्ति अपने व्यक्तिगत विवरणी (नाम, पता, फोटो, आधार नंबर) उपलब्ध करा सकते हैं.

हेल्पलाइन नंबर का ऐसे करें इस्तेमाल

  • ट्रैफिक जाम की सूचना दी जा सकती है, साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात के लिए सुझाव भी दिए जा सकते हैं.
  • ट्रैफिक वॉलेंटियर बनने को इच्छुक व्यक्ति अपने व्यक्तिगत विवरणी (नाम, पता, फोटो, आधार नंबर) उपलब्ध करा सकते हैं.
  • ट्रैफिक पुलिस कर्मी/पदाधिकारी के दुर्व्यवहार अथवा अभद्रता की सूचना भी दी जा सकती है.
  • रोड इंजीनियरिंग (स्पीड ब्रेकर, अनावश्यक कट इत्यादि) की शिकायत की सकती है.
  • सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की शिकायत की जा सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !