Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

Ranchi News: जमीन खरीद में धोखाधड़ी का आरोप, एयरफोर्स अधिकारी की शिकायत पर पत्नी और ससुर के खिलाफ FIR

Ranchi News:भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की शिकायत पर रांची के रातू थाना में उनकी पत्नी और ससुर के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और साजिश का मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता स्क्वाड्रन लीडर अभिनव सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी कमाई से खरीदी गई जमीन को कथित रूप से धोखे से पत्नी के नाम पर दर्ज करा दिया गया.


ऑनलाइन ट्रांसफर और नकद भुगतान का लगाया आरोप
एफआईआर के अनुसार अभिनव सिंह वर्तमान में गुजरात के नलिया एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उनकी पत्नी ने रांची में जमीन खरीदने की इच्छा जताई थी. इसके बाद जून 2023 से जून 2024 के बीच उन्होंने अपने बैंक खातों से 20 लाख रुपये से अधिक की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की थी. इसके अलावा करीब 3.5 लाख रुपये नकद देने का भी आरोप लगाया गया है.
शिकायत में कहा गया है कि इस राशि से रातू मौजा में खाता संख्या-1 के प्लॉट संख्या 338 और 339 में छह डिसमिल जमीन खरीदी गई.

पति की पहचान छिपाकर जमीन अपने नाम कराने का आरोप
अभिनव सिंह का आरोप है कि जमीन के निबंधन के दौरान उनकी पत्नी अमितु सिंह ने पति के नाम और वैवाहिक पहचान का उल्लेख नहीं किया. शिकायत के मुताबिक उन्होंने खुद को जय प्रकाश सिंह की पुत्री बताते हुए जमीन अपने नाम पर दर्ज करा ली.
अधिकारी ने आरोप लगाया कि जमीन खरीद में पूरी आर्थिक भागीदारी उनकी थी, लेकिन रजिस्ट्री के दस्तावेजों में उनके नाम और पते का कहीं जिक्र नहीं किया गया. उन्होंने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी और विश्वासघात बताया है.

पुलिस ने शुरू की जांच
शिकायत के आधार पर रातू थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब बैंक लेनदेन, जमीन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !