Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

Chatra Road Accident: चतरा में सड़क हादसे में पल्सर बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो दोस्तों की मौत

Chatra Road Accident: चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद दुदुवां गांव में शोक की लहर फैल गई है. मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.

मृतकों की पहचान दुदुवां गांव निवासी गणेश कुमार और बसंत कुमार के रूप में हुई है. दोनों युवक आपस में दोस्त थे.

बाजार से लौटने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी काम से बाजार गए थे. इसके बाद वे पल्सर बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान जबड़ा के पास सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के पास से गुजरते समय बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने शवों को भेजा अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

सड़क किनारे खड़े वाहनों पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को लेकर नाराजगी जताई है. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है.
लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने और अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !