Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-07

LPG Price Hike: महंगाई का “संडे सरप्राइज”, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹29 का इजाफा, तीन महीने में दूसरी बार बढ़ोतरी

LPG Price Hike: महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए रविवार की सुबह एक बार फिर झटका लेकर आई है। घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर के दामों में ₹29 की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹913 से बढ़कर ₹942 हो गई है।


जनता को झटका, घरेलू गैस के दाम फिर बढ़े
यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को भी LPG की कीमतों में ₹60 का इजाफा किया गया था। उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा संकट और भू-राजनीतिक तनाव के चलते ईंधन की कीमतों में तेजी देखी गई थी।

तीन महीने में दूसरी बढ़ोतरी, LPG ने बढ़ाई टेंशन
तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की बढ़ती लागत के कारण उन पर वित्तीय दबाव लगातार बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, हालिया बढ़ोतरी से पहले कंपनियों को प्रति घरेलू सिलेंडर लगभग ₹703 का नुकसान हो रहा था, जिसे अब भी पूरी तरह संतुलित नहीं किया जा सका है।

गैस के साथ ईंधन भी महंगा, आम आदमी पर बोझ बढ़ा
इसी बीच पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 15 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल के दामों में कुल ₹7.50 प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई है, जबकि CNG करीब ₹6 प्रति किलोग्राम तक महंगी हुई है।

रसोई बजट बिगड़ा, सिलेंडर कीमत ₹942 तक पहुंची
देश के प्रमुख शहरों में नए LPG रेट इस प्रकार हैं- दिल्ली ₹942, मुंबई ₹941.50, कोलकाता ₹968 और चेन्नई ₹957.50। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में घरेलू गैस के दामों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !