Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Jamshedpur Breaking: जेम्को बाजार में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गंभीर स्थिति में एमजीएम अस्पताल में भर्ती

Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को बाजार में शनिवार रात एक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मछुआ बस्ती का रहने वाला कृष्णा मछुआ गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उसे हमलावरों से बचाया और तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


20 से 25 लोगों ने मिलकर किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कृष्णा शनिवार रात जेम्को बाजार में नाश्ता करने गया था। इसी दौरान करीब 20 से 25 लोग वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों के अलावा लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया, जिससे कृष्णा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देखकर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

चार माह पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था कृष्णा
घायल के परिजनों ने बताया कि कृष्णा पहले एक हत्या के मामले में जेल में बंद था और करीब चार महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद वह अपने गांव में रह रहा था। कोर्ट में मामले की तारीख होने के कारण वह शुक्रवार की शाम को ही शहर लौटा था। शनिवार शाम जब वह बाजार गया, तभी पड़ोस के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया।

पुरानी रंजिश के कारण घटना की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
परिजनों के अनुसार, कृष्णा का पड़ोसियों के साथ पुराना विवाद चल रहा था, जिसे इस हमले का मुख्य कारण माना जा रहा है।वहीं घायल कृष्णा का इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद टेल्को थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !