Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Jamshedpur News: "रात में मर्डर हुआ है, सोना पहनना सुरक्षित नहीं", महिला को झांसे में ले असली गहने रख नकली थमा गए बाइक सवार ठग

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को ठगी का एक मामला सामने आया है. दो बाइक सवार युवकों ने एक महिला को डर और झांसे में लेकर उसके सोने के गहने ले लिए और बदले में नकली जेवर थमाकर फरार हो गए.

पीड़ित महिला प्रकाश कौर ने बताया कि वह गुरुद्वारा से वापस अपने घर को जा रही थीं. इसी दौरान रास्ते में दो युवक बाइक से पहुंचे और उन्हें रोक लिया. युवकों ने कहा कि इलाके में रात को मर्डर हुआ है और ऐसे में सोना पहनकर घूमना सुरक्षित नहीं है.

कागज में लपेटने का बहाना बनाकर बदले गहने
महिला के अनुसार, युवकों ने कहा कि वह सोने के सामान को कागज में लपेटकर सुरक्षित रख देंगे. पहले तो उन्होंने मना किया, लेकिन युवकों के दबाव और बातों में आकर उन्होंने गहने निकाल लिए.
इसके बाद आरोपियों ने चालाकी से असली गहने अपने पास रख लिए और नकली जेवर कागज में लपेटकर महिला को दे दिए. महिला को घर पहुंचने के बाद जब शक हुआ और उसने पैकेट खोला तो उसमें नकली सामान मिला.

दो युवक बाइक से आए थे
पीड़िता ने बताया कि दोनों युवक बाइक से आए थे और घटना को अंजाम देकर मौके से निकल गए. उन्होंने किसी तरह की मारपीट नहीं की, बल्कि बातचीत और डर दिखाकर ठगी की.
घटना की जानकारी बिष्टुपुर थाना पुलिस को दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !