Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Jadugoda News: जादूगोड़ा में आंधी-तूफान का कहर, धोबनी गांव में उड़ीं घरों की छतें, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर पीड़ित परिवार

Jadugoda: जादूगोड़ा क्षेत्र के धोबनी गांव में आए तेज आंधी-तूफान ने दो परिवारों की जिंदगी मुश्किल में डाल दी है। प्राकृतिक आपदा के कारण घरों की छतों को भारी क्षति पहुंची, जिससे परिवारों के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।


एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का दावा

पीड़ित चरण बास्के ने बताया कि शाम करीब चार बजे अचानक तेज आंधी चली, जिससे उनके घर में लगी एस्बेस्टस की चादरें टूटकर बिखर गईं। उनके अनुसार इस आपदा में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अब उनके पास रहने के लिए सुरक्षित घर भी नहीं बचा है और परिवार को खुले आसमान के नीचे दिन-रात गुजारने पड़ रहे हैं।


24 घंटे बाद भी राहत का इंतजार

ग्रामीणों का कहना है कि घटना को एक दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक घरों की मरम्मत या राहत व्यवस्था को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। प्रभावित परिवार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र सहायता की उम्मीद लगाए हुए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि नुकसान झेल रहे परिवारों तक सरकारी मदद कब पहुंचती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !