Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-06

Giridih News: गिरिडीह में दंपती हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार के गांव पहुंचे डीसी, बच्चों की पढ़ाई और देखभाल की ली जिम्मेदारी

Giridih News: गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र के दलान चलकरी गांव में हुए दंपती हत्याकांड के बाद उपायुक्त राम निवास यादव ने संवेदनशील पहल करते हुए पीड़ित परिवार से मुलाकात की. गांव तक सड़क नहीं होने के कारण वाहन नहीं पहुंच पाने पर उपायुक्त खुद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ पैदल चलकर गांव पहुंचे.

गांव पहुंचकर उपायुक्त ने मृतक दंपती के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन इस कठिन समय में परिवार के साथ है और घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

बच्चों की देखभाल और पढ़ाई पर दिया जोर
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार के बच्चों की पढ़ाई, देखभाल और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

घर में घुसकर किया गया था हमला
बताया गया कि मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने दलान चलकरी गांव में घर में घुसकर पतिया हांसदा और उनकी पत्नी परनी मरांडी पर हमला कर दिया था. इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

घटना के बाद गांव तक सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को घायल महिला को करीब 150 मीटर तक खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ा था.

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना
उपायुक्त के इस कदम की ग्रामीणों ने सराहना की. ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार किसी बड़े अधिकारी को इस तरह पैदल चलकर गांव तक पहुंचते देखा गया. इस पहल से पीड़ित परिवार को प्रशासनिक सहयोग और न्याय की उम्मीद मिली है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !