Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Jamshedpur News: साकची में जेट विमान जैसी तेज आवाज से लोग हुए हैरान, टाटा स्टील के अंदर चल रही थी तकनीकी प्रक्रिया, देखें VIDEO

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची और आसपास के इलाकों से गुजरने वाले लोगों ने शुक्रवार को एक तेज और अलग तरह की आवाज सुनी। आवाज इतनी तेज थी कि कई लोगों को यह जेट विमान के उड़ने जैसी लगी। हालांकि यह किसी विमान या आपात स्थिति की आवाज नहीं थी, बल्कि टाटा स्टील परिसर में चल रही एक तकनीकी प्रक्रिया के कारण उत्पन्न हुई थी।


टाटा पावर और टाटा स्टील की संयुक्त उद्यम कंपनी इंडस्ट्रियल एनर्जी लिमिटेड (आईईएल) ने साकची थाना के पास स्थित पावर हाउस-7 में स्टीम ब्लोइंग प्रक्रिया शुरू की है। यह प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी। इस दौरान बीच-बीच में तेज आवाज सुनाई दे सकती है।


पावर प्लांट शुरू करने की सामान्य प्रक्रिया
कंपनी प्रबंधन ने बताया कि स्टीम ब्लोइंग किसी भी नए पावर प्लांट को चालू करने से पहले की जाने वाली एक जरूरी तकनीकी प्रक्रिया है। इसके तहत बॉयलर और स्टीम पाइप लाइनों के अंदर मौजूद वेल्डिंग के अवशेष, जंग और अन्य कणों को तेज दबाव वाली भाप के माध्यम से बाहर निकाला जाता है।

कंपनी के अनुसार, अगर पाइप लाइन के अंदर मौजूद ये अवशेष साफ नहीं किए जाएं तो प्लांट संचालन के दौरान टरबाइन के ब्लेड को नुकसान पहुंच सकता है।

सुरक्षा मानकों के साथ हो रही प्रक्रिया बताया जा रहा है कि पूरी प्रक्रिया अनुभवी इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों की निगरानी में की जा रही है। सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन, कर्मचारियों और आसपास के लोगों को पहले ही इस संबंध में सूचना दी गई थी।

यह पूरी कवायद आईईएल के 1×120 मेगावाट बीएफजी-सीओजी आधारित वेस्ट गैस रिकवरी प्रोजेक्ट को पूरी तरह शुरू करने के लिए की जा रही है। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि तेज आवाज को लेकर किसी तरह की आशंका न रखें, यह अस्थायी और निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !