Weather Report: झारखंड में बीते कुछ दिनों से भयंकर गर्मी का प्रकोप जारी है। घर से बाहर निकलते ही लोगों के पसीने छूट रहे हैं और दोपहर होते ही सूरज मानो आग उगलने लगता है। बीते कुछ दिनों में झारखंड का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसी के पार जा चुका है। कई जिलों का तापमान तो थोड़ा सामान्य है, लेकिन कई जगहों पर भयंकर गर्मी पड़ रही है।
डाल्टनगंज जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कई दिनों से यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बीते 3 दिनों के आंकड़ों की बात करें तो, 13 जून को डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसी, 14 जून का 40.2 डिग्री सेसी और 15 जून को 40.5 डिग्री सेसी दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून झारखंड के काफी करीब पहुंच चुका है। इधर आज 16 जून से राज्य में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। आगामी 2-3 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश को लेकर कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी दौरान झारखंड में मानसून के प्रवेश करने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची और खूंटी शामिल हैं। येलो अलर्ट वाले जिलों में बोकारो, धनबाद और जामताड़ा शामिल हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। डाल्टनगंज में भीषण गर्मी के बाद अब लोगों को बारिश का इंतजार है।
झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, लेकिन अब लोगों को जल्द ही बारिश की राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, राज्य में भारी बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।