Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Deoghar News: सराफा कारोबारी हत्याकांड का आरोपी देवघर से गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Deoghar News: देवघर में छत्तीसगढ़ के चर्चित सराफा कारोबारी हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को देवघर से गिरफ्तार किया गया है. बिहार एसटीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस और देवघर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष मंडल उर्फ नागमणि के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक घटना के बाद वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था. जांच के दौरान उसके देवघर में छिपे होने की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने इलाके में छापेमारी कर उसे दबोच लिया.

लूट के दौरान हुई थी कारोबारी की हत्या
पुलिस के अनुसार 26 मई को छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सराफा कारोबारी से लूट की वारदात के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान शुरू की. इसी क्रम में मनीष मंडल के देवघर में मौजूद होने की सूचना मिली.

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से करीब 50 ग्राम सोना और कुछ अन्य सामान बरामद किया गया है.

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से छत्तीसगढ़ पुलिस उसे अपने साथ ले गई. अब पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !