Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Jharkhand News: कोर्ट में सरेंडर के बाद शूटर मन्नू सिंह पर CBI का शिकंजा, चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार, जांच तेज

Jharkhand: चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को बड़ी सफलता मिली है। सीबीआई की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मामले में कथित शूटर मन्नू सिंह उर्फ ज्ञानेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को कोलकाता ले जाया जा रहा है। इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जांच में सामने आया शूटर का नाम
सीबीआई की एसआईटी को जांच के दौरान जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी मन्नू सिंह ने चंद्रनाथ रथ की हत्या में शूटर की भूमिका निभाई थी। इसी सूचना के आधार पर सीबीआई की टीम बलिया पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की।

आत्मसमर्पण के बाद सीबीआई ने लिया कब्जे में
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी की कार्रवाई से पहले मन्नू सिंह ने एक पुराने मामले में अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद सीबीआई ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे अपने कब्जे में लिया और आगे की पूछताछ के लिए कोलकाता रवाना हो गई।

6 मई को हुई थी हत्या, कई गिरफ्तारियां, जांच जारी
गौरतलब है कि 6 मई 2026 को चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद शुरुआती जांच कोलकाता पुलिस द्वारा की गई थी। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी गई। सीबीआई की एसआईटी अब तक इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी हत्याकांड की साजिश, फंडिंग और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है और आगे भी कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !