Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र से एक 28 वर्षीय गर्भवती महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति अमरजीत कुमार महतो (उम्र 29 वर्ष), पिता प्रभु महतो, निवासी पीएनबी कॉलोनी, सोनारी ने थाना में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है।
आवेदन के अनुसार, उनकी पत्नी चिंता कुमारी (उम्र 28 वर्ष) दिनांक 3 जून 2026 की रात करीब 1 बजे पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गईं। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटी हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
छह माह की गर्भवती हैं महिला
परिजनों के अनुसार, चिंता कुमारी लगभग छह माह की गर्भवती हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी महिला की तलाश में जुट गई है।
पहचान संबंधी विवरण
नाम: चिंता कुमारी
उम्र: 28 वर्ष
कद: लगभग 5 फीट 3 इंच
रंग: सांवला
भाषा: हिंदी एवं भोजपुरी
पहनावा: काला चेक सूट एवं पैर में काला हवाई चप्पल
सूचना मिलने पर पुलिस को दें जानकारी
सोनारी थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को चिंता कुमारी के संबंध में कोई जानकारी मिले या कहीं दिखाई दें, तो तत्काल सोनारी थाना को सूचित करें, ताकि उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा सके।