Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

Bokaro News: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल सुरक्षा पर सख्ती, बोकारो में जांच के आदेश

Bokaro News: दिल्ली के मालवीय नगर में हुई भीषण आग की घटना के बाद देशभर में होटल प्रबंधन, फायर सेफ्टी और भवन नक्शा स्वीकृति को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। इस घटना के बाद होटल परिसरों में सुरक्षा मानकों की जांच की मांग तेज हो गई है।

फायर सेफ्टी उल्लंघन पर बोकारो प्रशासन सख्त, जांच के आदेश
इसी कड़ी में बोकारो जिला प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं। बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने मामले को गंभीर मानते हुए चास और बेरमो एसडीएम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि जिले के कुछ होटलों में फायर एग्जिट के रास्तों पर सामान रखे जाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की शिकायतें मिल रही हैं।

नियम उल्लंघन पर होटल बंद करने की चेतावनी
डीसी ने साफ कहा कि मानव जीवन सबसे बड़ी प्राथमिकता है, और अगर किसी भी होटल में नियमों का उल्लंघन या फायर सेफ्टी में कमी पाई जाती है तो ऐसे होटलों को बंद करने तक की कार्रवाई की जाएगी। बोकारो जिले में तीन दर्जन से अधिक होटल संचालित हैं, जिनमें 3-स्टार होटल भी शामिल हैं, जिनकी जांच अब प्रशासन की निगरानी में होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !