Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Ranchi News : राज्यपाल ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, अदिति पाण्डेय की तलाश तेज करने की कही बात

Ranchi News : 22 माह की लापता बच्ची अदिति पाण्डेय की तलाश को लेकर राज्यपाल ने गंभीरता दिखाई है।  गुरुवार को लोक भवन में मनीष पाण्डेय ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर अपनी पुत्री के लापता होने की जानकारी दी और उसकी खोजबीन में तेजी लाने की मांग की। 


मुलाकात के दौरान मनीष पाण्डेय ने पूरे मामले से राज्यपाल को अवगत कराया. राज्यपाल ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और बच्ची के लापता होने की घटना पर चिंता जताई। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यपाल ने तत्काल मुख्य सचिव से दूरभाष पर बातचीत की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राज्यपाल ने कहा कि अदिति पाण्डेय की जल्द से जल्द खोजबीन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि बच्ची को सुरक्षित खोजा जा सके। प्रशासन को मामले में पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करने को कहा गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !