Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Palamu News: पलामू जिले के राजहरा स्टेशन के पास मालगाड़ी के 15 वैगन पटरी से उतरे, ओएचई पोल और बिजली तारों को भी पहुंचा नुकसान

Palamu News: पलामू जिले के राजहरा रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार दोपहर एक बड़ा रेल हादसा हो गया. धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत चल रही एक लंबी मालगाड़ी के 15 वैगन पटरी से उतर गए. हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन को अप लाइन की तीसरी लाइन से रिवर्सिबल लाइन पर डायवर्ट किया जा रहा था. दुर्घटना में रेलवे के ओएचई पोल और विद्युत तारों को भी नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने राहत और बहाली कार्य तेज कर दिया है.
डायवर्जन के दौरान हुआ हादसा, 15 वैगन बेपटरी
मिली जानकारी के अनुसार लॉन्ग हॉल मालगाड़ी में तीन इंजन और कुल 116 वैगन जुड़े हुए थे. यह ट्रेन एसएलसीएस साइडिंग से रवाना हुई थी और बुधवार दोपहर 12:55 बजे केएफटी स्टेशन से होकर गुजरी थी. इसके करीब 20 मिनट बाद यानी लगभग 1:15 बजे राजहरा स्टेशन के पास डायवर्जन के दौरान हादसे का शिकार हो गई.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इंजन संख्या 44438 से गिनती करने पर 18वें वैगन से शुरू होकर कुल 15 वैगन पटरी से उतर गए. हादसे के बाद रेल मार्ग पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई.

ओएचई मास्ट क्षतिग्रस्त, बिजली तार भी टूटे
दुर्घटना के दौरान किलोमीटर संख्या 302/23 पर स्थित ओएचई मास्ट क्षतिग्रस्त हो गया. इसके साथ ही ओवरहेड विद्युत तार भी टूट गए, जिससे रेलवे के विद्युत ढांचे को नुकसान पहुंचा है. तकनीकी टीम क्षति का आकलन करने में जुटी हुई है.

सूचना मिलते ही राहत ट्रेन और क्रेन भेजी गई
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया. दोपहर करीब 1:30 बजे बरवाडीह से दुर्घटना राहत ट्रेन और क्रेन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. रेलवे के अभियंता, तकनीकी कर्मी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचकर बहाली कार्य में जुट गए हैं.

ट्रैक से बेपटरी वैगनों को हटाने और लाइन बहाल करने के लिए कैरिज एंड वैगन विभाग ने चार पोकलेन और दो जेसीबी मशीनों की मांग की है.

युद्धस्तर पर बहाली कार्य जारी, रेल परिचालन प्रभावित
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि राहत और बहाली का काम युद्धस्तर पर चल रहा है. साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच शुरू कर दी गई है. इस दुर्घटना का असर रेल परिचालन पर भी पड़ा है. बरवाडीह से डेहरी ऑन सोन के बीच चलने वाली सवारी गाड़ी संख्या 08635 को रद कर दिया गया है. इसके अलावा अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !