Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Bokaro News: बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले 3 युवकों के शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Bokaro News: बोकारो में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के शव बरामद किए गए। घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब 9 किलोमीटर दूर की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जीआरपी बोकारो की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

आधार कार्ड से दो युवकों की हुई पहचान
घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर एक युवक की पहचान गोमिया प्रखंड के मडवाडीह, टीकाहारा, बरकी पुनु गांव निवासी बबलू सोरेन के रूप में हुई है। दूसरे युवक की पहचान दीपक सोरेन के रूप में की गई है, जबकि तीसरे युवक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

दुर्घटना या साजिश? सभी पहलुओं पर जांच जारी
प्रारंभिक जांच में तीनों युवकों के ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि यह घटना दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। जीआरपी बोकारो सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कोटवाल ने बताया कि मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !