Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Scam Alert: News26 के चेयरमैन अशोक सिंह राघव के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया आईडी सक्रिय, जनता से सतर्क रहने की अपील

Scam Alert: सोशल मीडिया पर News26 के चेयरमैन अशोक सिंह राघव  के नाम का दुरुपयोग करते हुए कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फर्जी आईडी बनाई गई है। इस संबंध में लोगों को सतर्क रहने और किसी भी भ्रामक जानकारी से बचने की अपील की गई है।जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर संचालित की जा रही फर्जी प्रोफाइल का News26 के चेयरमैन अशोक सिंह राघव से कोई संबंध नहीं है। ऐसे में आमजन से अनुरोध है कि वे किसी भी संदिग्ध आईडी पर भरोसा न करें और न ही किसी प्रकार की व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करें।

फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स से रहे सावधान 
अशोक सिंह राघव की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में उनका केवल एक ही आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट/आईडी है. आम जन से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक आईडी से साझा की गई जानकारी को ही प्रमाणिक मानें। यदि किसी व्यक्ति को उनके नाम से संचालित कोई अन्य संदिग्ध या फर्जी आईडी दिखाई दे, तो उसकी सूचना संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और साइबर अपराध प्रकोष्ठ को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 News26 प्रबंधन ने सभी पाठकों और दर्शकों से अपील की है कि वे फर्जी सोशल मीडिया खातों से सावधान रहें और केवल आधिकारिक आईडी को ही फॉलो करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !