Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-04

Jharkhand Weather Update: बारिश-वज्रपात का डबल अलर्ट, 16 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जगह 41°C तक पहुंचेगा पारा

Jamshedpur Sonari Crime : सोनारी में नवमी की रात उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, कई कारों के शीशे तोड़े, देखें VIDEO
Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं और आज राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा समेत 16 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने के संकेत हैं।


गरज-चमक और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह और हजारीबाग समेत कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। लोगों को खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

रांची समेत कई जिलों में सुहावना रहेगा मौसम
बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम का मौसम सबसे अधिक सुहावना रहने का अनुमान है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिनभर बादल छाए रहने से उमस और गर्मी से राहत मिलेगी तथा तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पलामू-गढ़वा में बरकरार रहेगा गर्मी का असर
दूसरी ओर पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में गर्मी का प्रभाव अभी भी बना रह सकता है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है और बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग ने फिलहाल हीटवेव का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !