Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-03

Jamshedpur News: पटमदा में अवैध शराब माफियाओं पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को पटमदा थाना क्षेत्र के बुढीगोडा और आमदापहाड़ी गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की।

उत्पाद विभाग का शिकंजा, 1400 किलो जावा महुआ भी किया नष्ट
कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इसके अलावा शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले लगभग 1400 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिससे अवैध शराब बनाने की बड़ी तैयारी पर पानी फिर गया।

टीम पहुंची तो भागे कारोबारी, दर्ज हुआ मामला, अभियान रहेगा जारी
छापेमारी की भनक लगते ही अवैध भट्ठियों का संचालन करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। विभाग ने कारोबारियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !