Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Jamshedpur Road Accident: हावड़ा ब्रिज के पास हादसा, फ्लाई ऐश से भरा हाईवा पोल तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ा

Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। फ्लाई ऐश लेकर जा रहा एक हाईवा अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे टावर पोल को क्षतिग्रस्त करते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा साकची की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान सामने एक कार आ गई। कार से टक्कर टालने की कोशिश में चालक ने वाहन को मोड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से हाईवा सड़क से भटक गया।


अनियंत्रित वाहन पहले टावर पोल से जा टकराया और फिर डिवाइडर पर चढ़कर रुक गया। हादसे में हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में लोगों की भीड़ जुटी रही।

सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी, ताकि यातायात प्रभावित न हो।

गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !