Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Ranchi News : कोयलांचल के चर्चित डबल मर्डर केस में विकास तिवारी को हाईकोर्ट से जमानत

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट ने कोयलांचल क्षेत्र के चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में आरोपी विकास तिवारी को जमानत दे दी है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की अदालत में हुई, जहां अदालत ने जमानत याचिका स्वीकार करते हुए आरोपी को राहत प्रदान की।


यह मामला चैनपुर थाना क्षेत्र में अपराधी वर्चस्व की लड़ाई के दौरान हुई दोहरी हत्या से जुड़ा है। घटना में भरत पांडेय और दीपक साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों को पांडेय गिरोह से जुड़ा बताया जाता है।


हत्या के बाद 11 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी


घटना के बाद भरत पांडेय के पिता प्रदीप पांडेय ने 6 जनवरी 2025 को विकास तिवारी समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में इस हत्याकांड को कोयलांचल क्षेत्र में अपराधी वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर देखा गया था।

मामले में नामजद होने के बाद विकास तिवारी न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहा था। अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उसे राहत मिली है।


करीब 25 आपराधिक मामलों में रहा नाम, कई मामलों में पहले ही मिल चुकी है राहत


जानकारी के अनुसार विकास तिवारी के खिलाफ करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। इनमें चर्चित सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड समेत 17 मामलों में वह बरी हो चुका है। वहीं अन्य कई मामलों में उसे पहले से जमानत मिल चुकी है।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब मामले की सुनवाई निचली अदालत में जारी रहेगी। पुलिस और अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रखने की तैयारी की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !